औरैया, जनवरी 13 -- कंचौसी, संवाददाता। कंचौसी-औरैया रोड पर जमौली गांव के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया गया हाइट गेज रात में एक वाहन की टक्कर से तिरछा हो गया। हाइट गेज के झुक जाने से उसके अचानक गिरने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने तत्काल हाइट गेज को ठीक कराए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह हाइट गेज हाल ही में कंचौसी-औरैया-रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर बाबा ब्रह्मदेव मंदिर के पास लगाया गया था। इसका उद्देश्य भारी वाहनों की एंट्री को सीमित कर कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या से राहत देना था। लंबे समय से कस्बे के लोग रेलवे फाटक और नहर पुल पर लगने वाले जाम से परेशान थे। हाइट गेज लगने के बाद भारी गाड़ियों की आवाजाही पर काफी हद तक रोक लगी, जिससे कस्बे में जाम की स्थिति कम हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार भारी वाहनों पर रोक से कस्बे में ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.