गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में चार जनवरी की रात वाहन की टक्कर से 11 केवी फीडर लाइन के चार खंभे टूट गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मामले में विद्युत निगम की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...