पीलीभीत, जनवरी 17 -- बीसलपुर। बीसलपुर बरेली मार्ग पर तेजगति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार चाचा भतीजी घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदायूं के दिनेश चंद्र उपनिरीक्षक हैं। जिनकी पीलीभीत में तैनाती है। वह किराये के मकान पर मोहल्ला पटेल नगर में रहते हैं। दिनेश चंद्र का भतीजा संकेत पुत्र भगवान सिंह व उनकी पुत्री कौशम्की बदायूं से बाइक द्वारा बीसलपुर आ रहे थे। तभी गांव गोबल पतीपुरा के निकट तेजगति से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। जैसे ही जानकारी पुलिस को मिली वैसे ही कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...