नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-62 में 11 दिसंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल फैक्टरीकर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी पत्नी ने रविवार को अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिला रायबरेली के जमुनीपुर चरूहार मजरे गांव की रहने वाली नीलम ने पुलिस को बताया कि उसके पति आशीष नोएडा सेक्टर-63 स्थित फैक्टरी में काम करते थे। वह 11 दिसंबर की रात करीब आठ बजे सेक्टर-62 यूटर्न से होते हुए जा रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए थे। आशीष का पहले जिला अस्पताल और फिर दिल्ली के सफजदरजंग अस्पताल में उपचार कराया गया। बीते दिनों वहां से गांव ले जाते समय रास्ते में आशीष की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने सैफई के अस्पताल में उनको भर्ती कराया। वहां पर आशीष की मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार करने के बाद पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.