एटा, अप्रैल 9 -- मंगलवार दोपहर को हाइवे पर रेस्ट एरिया के पास युवक का शव पड़ा मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर काफी देर तक पहचान का प्रयास किया। शव की पहचान नहीं हो सकी। हादसे में युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। मलावन पुलिस के अनुसार मृतक अर्द्धविक्षिप्त बताया जा रहा है। शव की पहचान कराने को प्रयास किए जा रहे है। दूसरी तरफ सोमवार रात को थाना अवागढ़ के गांव नगला बधा के पास ट्रक ने 108 एंबुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ईएमटी संजीव, चालक विमल कुमार सहित चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज से मोहल्ला रैवाड़ी निवासी बच्चें को दिखाने के लिए आगरा लेकर जा रहे थे। ट्रक से टक्कर हो गई। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र अवागढ़ लाया गया। सभी को आगरा रेफर कर दिया है। जानकारी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.