कानपुर, फरवरी 23 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। कानपुर-सिकंदरा हाई-वे पर रायपुर स्थित कोल्ड स्टोर के पास एक सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। वहीं तेज रफ्तार कई वाहन उसे रौंदते रहे। सूचना पर घायल को पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के छतेनी गांव निवासी बाइस साल के अर्पित अवस्थी पुत्र रामबाबू अवस्थी कानपुर से अकबरपुर की तरफ अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी रायपुर स्थित कोल्ड स्टोर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मारते हुए मौके से भाग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई वाहन उसी के ऊपर से निकल गए हैं, जिससे वह बुरी तरह ...