नोएडा, दिसम्बर 5 -- नोएडा। गढ़ी गोल चक्कर के पास अज्ञात वाहन ने स्कॉर्पियो कार में टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और मालिक को मामूली चोटें आईं। कार मालिक अनिल यादव ने इस मामले में फेज-3 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। ----- सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार नोएडा। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार रात सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राहुल कुमार, सचिन गुप्ता, मोहन और सत्येंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताश की गड्डी और नगदी बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के बारे में शिकायत मिली थी। इसके बाद कार्...