बिजनौर, फरवरी 11 -- कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर से जा रहे कावड़ियां को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। संभल के ग्राम अजीब नगला थाना गुनोर निवासी महावीर पुत्र नाथू सिंह हरिद्वार से पदयात्रा द्वारा कावड़ लेकर अपने गंतव्य को जा रहा था। मंगलवार की रात को नहटौर पैजानिया मार्ग पर ग्राम जलालपुर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तुरन्त निजी नर्सिंग होम पर उपचार कराया। वाहन द्वारा उसे उसके घर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि कावड़ खंडित नहीं हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...