अयोध्या, दिसम्बर 15 -- अयोध्या संवाददाता। लखनऊ हाइवे पर किसी वाहन ने एक साइकिल को टक्कर मार दी। रौनाहीं थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। वह एक निजी विद्यालय में परिचारक था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया गया कि रौनाही थाना क्षेत्र के गांव गोड़वा का रहने वाला शिवकुमार (55 वर्ष) पुत्र स्व.पटेश्वर क्षेत्र के ही कांटा चौराहे के निकट स्थित रजकला वर्मा आर्य कन्या विद्यालय में परिचारक के रूप में काम करता था। रोज की तरह सोमवार की सुबह वह विद्यालय का ताला खोलने के लिए अपने घर से साइकिल से विद्यालय जा रहा था। उनके बेटे अमरजीत का कहना है कि विद्यालय पहुंचने से पहले ही कांटा चौराहे के पास पीछे से किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। एनएचएआई एंबुलेंस के ईएमटी हुकुम सिंह ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टर ने ...