फतेहपुर, फरवरी 13 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के बिंदकी बांदा मार्ग के छीछा मोड़ के समीप शुक्रवार रात करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे अज्ञात व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव मार्चुरी हाउस भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिंदकी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। शिनाख्त करने के लिए काफी प्रयास किया गया पर किसी ने पहचान नहीं की शव को मर्चरी हाउस भेजा गया है ताकि शव‌ की शिनाख्त हो सके। यदि 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाएगी तब शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...