उन्नाव, दिसम्बर 3 -- उन्नाव। अस्पताल से खाना देकर लौट रहे युवक को मंगलवार रात कानपुर लखनऊ हाईवे पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के मढ़ियामऊ गांव के रहने वाले 45 वर्षीय संत कुमार पुत्र स्व. राजाराम मंगलवार शाम को बंथरा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती गांव के ही सत्य नारायण कश्यप को खाना देने गया था। लौटकर आया तो वह बजेहरा गांव के पास उतर गया और घर जाने के लिए हाईवे पार करने लगा। तभी कानपुर लखनऊ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब मे मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मृतक संत कुमार अविवाहित था। वह दो भाइयों वीरेंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.