फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 24 -- फर्रुखाबाद। दिल्ली रोड पर रविवार की रात वाहन की टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई है। मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के छेदा नगला गांव निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार रविवार को ट्रैक्टर ट्राली में खाद लोड कर कंपिल गए हुए थे। देर रात में वहां से वापस लौट रहे थे। जब वह दिल्ली रोड पर हथियापुर के पास पहुंचे कि तभी तेज रफ्तार वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया और ट्रैक्टर चालक विकास कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विकास को जिंदा समझकर लोहिया अस्पताल लेकर आई। लेकिन यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पिता केशराम व परिवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.