मधुबनी, जुलाई 21 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। एसएच 52 बेनीपट्टी-रहिका मुख्य पथ के हुसैन मंदिर अरेर के निकट एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत इलाज के लिए ले जाते क्रम में हो गई। मृतक की पहचान अरेर डीह टोल के 75 वर्षीय रोहित कुमार मिश्र के रूप में हुई है। वे बेनीपट्टी सिविल कोर्ट में अधिवक्ता लिपिक(मुंसी) के रूप में काम करते थे। पुलिस अज्ञात वाहन की पता कर रही है। उनके दो पुत्र हैं जो दोनों ही बेनीपट्टी सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे एक बाइक पर सवार होकर मधुबनी से घर लौट रहे थे। हुसैन मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने उन्हें रहिका पीएचसी ले गया जहां रास्ते में ही उन्होने दम तोड़ दिया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...