वाराणसी, फरवरी 6 -- बड़ागांव। हरहुआ में गुरुवार को महादेव वाटिका के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस वाहन का पता लगा रही है। तिवारीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अंजेश सिंह और 24 वर्षीय दीपक सिंह किसी निजी कार्य से बनारस जा रहे थे। हरहुआ स्थित महादेव वाटिका के पास पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पास ही स्थित एक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दीपक सिंह की मौत हो गई। दीपक अविवाहित था। घटना से नाराज परिजनों ने जाम लगा दिया, जिसपर बड़ागांव पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम छुड़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...