उन्नाव, दिसम्बर 1 -- फतेहपुर चौरासी। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के महमदपुर सूसूमऊ गांव के रहने वाले 30 वर्षीय राम नरेश पुत्र कल्लू दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में श्रमिक था। रविवार देर रात वह फैक्ट्री से घर लौट रहा था। तभी गांव से दो किमी पहले थाना क्षेत्र के रूपपुर चंदेला गांव के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। पिता ने बताया कि किसी राहगीर ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा तो उसी के फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने उसे सफीपुर सीएचसी लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर पत्नी राम देवी बेहाल हो गई। बेटे की मौत से मां जमुना भी बदहवाश है। पिता ने बताया कि मृतक राम नरेश दो भाइयों में उमेश से बड़ा था। उसके दो बेटेआयुष (5) व कार्तिक (3) है। थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.