आजमगढ़, फरवरी 4 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ के पास मंगलवार की शाम हुई अज्ञात वाहन की चपेट में आने में से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह मजदूरी कर घर लौट रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेकनगाढ़ा गांव निवासी 50 वर्षीय राजेश विश्वकर्मा कारपेंटर का काम करते थे। मंगलवार की सुबह में घर से काम के लिए निकले थे। शाम करीब पांच बजे वे साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। अजमतगढ़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो कर सड़क के किनारे पड़े थे। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अजमतगढ़ सीएचसी पर पहुंचाय, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजेश विश्वकर्मा के एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.