गुमला, अप्रैल 3 -- कामडारा। कामडारा थाना चौक पर बुधवार शाम करीब पांच बजे एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अजय केरकेट्टा (28), निवासी कामता कुचिला टोली, के रूप में हुई है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजय केरकेट्टा अचानक थाना की ओर से स्टेट हाईवे पर आ गया। इसी दौरान तोरपा से बसिया की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी कामडारा ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, कामडारा पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.