गोरखपुर, नवम्बर 12 -- गगहा संवाद। क्षेत्र के गगहा-गजपुर मार्ग पर बुधवार की शाम लगभग पांच बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गम्भीरपुर के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गजपुर निवासी 20 वर्षीय आकाश वर्मा पुत्र रमाशंकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आकाश गगहा बाजार से अपने घर लौट रहा था कि गम्भीरपुर के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे के वक्त उसने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.