रांची, फरवरी 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के सीठियो के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से फगुवा मुंडा नामक युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार की है। इस संबंध में मृतक की पत्नी नेली धान ने धुर्वा थाने में शुक्रवार को अज्ञात वाहन के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। हटिया रेलवे कॉलोनी निवासी नेली धान ने पुलिस को बताया कि उनके पति फगुवा मुंडा गुरुवार को चावल लाने के लिए कदल गांव गए थे। चावल नहीं मिलने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में सीठियो चौक के पास अज्ञात वाहन ने उनके पति को कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.