देवघर, जनवरी 3 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर अवस्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक चिकित्सा केंद्र, जसीडीह में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बिहार के बांका जिला अंतर्गत चानन थाना क्षेत्र के भनरा गांव निवासी जानकी देवी दामाद के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जसीडीह से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान हनुमान नगर पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में तेल भरवाने के बाद जब मुख्य सड़क पर निकल रही थी, तभी अज्ञात मारुती जेन कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और एक बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। उधर आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.