गोरखपुर, फरवरी 8 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत हाईवे चौराहे के बगल में शुक्रवार रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सहजनवा पहुंचाया। गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र भीटीरावत हाईवे पर तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने 30 वर्षीय अज्ञात महिला को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में महिला के सिर, हाथ पैर में काफी चोटें आईं हैं। सहजनवा थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने कहा कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सहजनवा सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.