उन्नाव, फरवरी 20 -- अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाइवे पर गुरुवार देर रात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। क्षेत्र के मुगलपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय अनीश खां पुत्र स्व. राजू खां दिहाड़ी पर मजदूरी करता था। गुरुवार रात हाइवे स्थित पंडित ढाबा में पैदल गांव से खाना खाने गया था। देर रात वापस लौटते समय राम श्याम वाटिका मुगलपुर गांव के सामने वाहन की चपेट में आ गया। वाहन उसे रौंदते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अनीश खां चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी से डेढ़ दशक पहले तलाक हो गया था। वह अपने मायके में रहती है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शुक्ल ने टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही ...