सिमडेगा, जनवरी 9 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अम्बापानी घाटी में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक बाईक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरपानी चट्टान टोली निवासी सुलेमान कंडुलना के रूप में की गई। बताया गया कि 52 वर्षीय सुलेमान शुक्रवार को ठेठईटांगर से अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में अम्बापानी घाटी के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायल सुलेमान को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...