गुमला, नवम्बर 29 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया प्रखंड मुख्यालय स्थित दक्षिण कोयल नदी पुल पर शनिवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार रोहित डांग (25), निवासी कोलेबिरा टूटीकेल, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक हुई टक्कर के बाद युवक पुल पर गिर पड़ा और उसका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद नाज़ुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। उधर, हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोग पुल पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.