गोपालगंज, फरवरी 19 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर गांव के समीप बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंड सुपौली गांव निवासी नरेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र सोनू यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोनू यादव बुधवार देर शाम अपने घर से बाइक पर सवार होकर अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन का टिकट बनवाने सिधवलिया जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह महम्मदपुर गांव के समीप पहुंचा, एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.