बोकारो, फरवरी 23 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार- बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के उत्तासारा के पास टर्निंग प्वाइंट पर एक अज्ञात वाहन ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण कार सवार व्यक्ति चास थाना क्षेत्र के रांची मुहल्ला निवासी अमीर खान के पुत्र सलीम खान (47 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सोमवार की अहले सुबह 5:00 बजे की है। मौके पर पहुंची पेटरवार पुलिस की रात्रि गश्ती टीम ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जानकारी अनुसार रांची मुहल्ला भर्रा निवासी ...