गाजीपुर, दिसम्बर 15 -- करंडा। थाना क्षेत्र के खिजिरपुर पुलिस चौकी के पास चहारन चट्टी के पास सोमवार देर शाम सड़क हादसा हुआ। थाना ग्राम सभा खिजिरपुर गांव निवासी 46 वर्षीय अमरनाथ उर्फ गुल्लू पुत्र जोखु राम को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजनरायन ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.