बलिया, जनवरी 3 -- रसड़ा (बलिया)। रसड़ा-फेफना मार्ग पर सिंहाचवर चट्टी के पास शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन की चपेट में आकर सिंहाचवर निवासी 80 वर्षीय आदित्य गुप्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर होने पर यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...