घाटशिला, जनवरी 22 -- पोटका, संवाददाता। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर तिरिंग मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 220 में हल्दीपोखर उड़ीसा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हेंसडा पंचायत के जुड़ी पहाड़ी गांव निवासी हीरा हांसदा (45) के रूप में हुई है। घटना बुधवार सुबह लगभग पांच बजे की है। मिली जानकारी अनुसार हीरा हांसदा हल्दीपोखर की ओर से पैदल अपने घर की ओर लौट रहा था, ठीक इसी दौरान हल्दीपोखर पेट्रोल पंप के समीप किसी वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कोवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस वाहन का पता लगाने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...