चंदौली, जनवरी 10 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली के मझवार रेलवे स्टेशन के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की शाम एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक सामने चल रही दूसरी ट्रक से टकरा गई। इसमें हाइवा वाहन का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत नाजुक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अलीनगर थाना क्षेत्र के सेंगर गांव निवासी कमलेश यादव 35 वर्ष हाइवा ट्रक में मिर्जापुर से गिट्टी की भस्सी लादकर दरभंगा बिहार जा रहा था। इस बीच सदर कोतवाली के चंदौली मझवार स्टेशन के समीप अचानक उसकी हाइवा अनियंत्रित हो गई और सामने चल रही ट्रक से टकरा गई। इससे हाइवा का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक केबिन के अंदर बुरी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.