ललितपुर, मार्च 27 -- फोटो- 3 कैप्सन- पुलिया के गड्ढ़े में फंसा वाहन का पहिया वाहन का पुलिया में फंसा पहिया, चालक चुटहिल गांव के मुख्य मार्ग पर टूटी पुलिया से हो रही दुर्घटनाएं, ग्रामीण परेशान साढ़ूमल। गांव के मुख्य मार्ग स्थित टूटी पुलिया के कारण दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बृहस्पतिवार को एक चार पहिया वाहन का पहिया इस क्षतिग्रस्त पुलिया में फंस गया, जिससे वाहन सवार कुछ लोग चुटहिल हो गए। बाद में ग्रामीणों की मदद से वाहन के पहिए को बाहर निकाला जा सका। मड़ावरा तहसील अन्तर्गत साढ़ूमल ग्राम पंचायत स्थित मुख्य मार्ग की पुलिया काफी वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इसका गड्ढ़ा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण इससे बचकर निकल जाते हैं। तमाम बार वाहन के पहिए इस पुलिया में फंसने से लोग चुटहिल और घायल होते हैं। बृहस्पतिवार सुबह इस पुलिया पर चार पहिया वाहन का पहिया फंस ग...