बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- ककोड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव भौरा निवासी किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। गांव निवासी गुरूदत्त शर्मा पुत्र हेमराज शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई कालीचरण शर्मा (35 वर्ष) जेवर क्षेत्र में खेती-बाड़ी करता है। शुक्रवार सुबह खेती किसानी का काम करने जा रहा था। गांव से बाहर पुलिया के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में वैर पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे सात वर्षीय पुत्र को छोड़कर गया है। जबकि पत्नी विवाद के चलते साथ नहीं रहती।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.