उरई, नवम्बर 26 -- उरई। राष्ट्रीय राजमार्ग के आटा टोल प्लाजा पर यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रकार वाहन चालकों परिचालकों के स्वास्थ्य एवं मधुमेह परीक्षण की जाँच के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया, जिसमें 67 चालक लाइसेंस के आवेदकों एवं अन्य चालकों परिचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके साथ ही वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। शिविर में उपस्थित समस्त चालक लाइसेंस के आवेदकों चालकों के स्वास्थ्य, नेत्र एवं मधुमेह सुगर की जाँच नेत्र एवं पैथलाॅजी चिकित्सकों की टीम द्वारा की गयी, जिनको कमी पायी गयी उनको चिकित्सीय परामर्श हेतु सलाह दी गई। शिविर में एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार, नेत्र विशेषज्ञ कालपी डा हरीचरण, परियोजना प्रमुख उत्तम सिंह, प्रबन्धक-इंग्लेश शर्मा, अंकेश श्रीवास्तव, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.