काशीपुर, जनवरी 28 -- काशीपुर। 36वां सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत यातायात पुलिस की ओर से माल वाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। यातायात निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस क्षेत्र भर में भारी वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, माल वाहनों और अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगा रही है। वहीं टांडे तिराहे पर टेंपो, मैजिक, ई-रिक्शा चालकों और राहगीरों को जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...