फतेहपुर, जनवरी 3 -- चौडगरा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बड़ौरी टोल प्लाजा पर त्रिवेणी संगम हाईवे प्रालि द्वारा आपरेशन 'परवाह' की थीम पर अभियान चलाया गया। जिसके तहत वाहन स्वामियों को जागरुक करने के साथ ही बेहतर क्वालिटी के रिफ्लेक्टर भी वाहनों में लगाए गए। साथ ही वाहन स्वामियों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरुक किया गया। सीओ यातायात प्रमोद शुक्ला ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का उद्घाटन किया। बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पूरे महीनें सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी, स्कूलों में स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, रैली, नुक्कड़ नाटक आदि के साथ ही वाहन चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही टोल से गुजरने वाले वाहनों में उच्च गुणवत्ता वाले रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगवाने का भी काम किया जाएगा। जिससे आम जनमानस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.