मुरादाबाद, नवम्बर 29 -- त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, शुगर यूनिट-रानीनांगल के केन यार्ड परिसर में शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डिप्टी एसपी अशीष प्रताप सिंह ने किया। अभियान के तहत गन्ना ढुलाई में प्रयोग होने वाले वाहनों एवं कृषकों के निजी वाहनों पर दुर्घटनाओं पर अंकुश को लाल कपड़ा और रिफ्लेक्टिव रेडियम टेप लगाए गए। इस दौरान डिलारी थाना इंचार्ज कृष्ण कुमार भंगेला, रानीनांगल चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष वी. वेंकटरथनम् महाप्रबंधक (गन्ना) टी.एस. यादव एवं उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी अशीष प्रताप सिंह ने वाहन चालकों और किसानों को रात्रि में कोहरें के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया तथा गन्ना लदे वाहनों पर रिफ्लेक्टर एवं रिफ्लेक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.