रुद्रपुर, जून 18 -- दिनेशपुर, संवाददाता। नगर में पर्चा दिखाकर मदद के नाम पर लोगों से पैसा मांग रही कुछ युवतियों को हिंदूवादी संगठन के लोगों ने संदिग्ध मानकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस ने पूछताछ कर उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ युवतियां नगर क्षेत्र में समूह बनाकर लोगों से मदद के नाम पर पैसा मांग रहीं हैं। बजरंग दल नगर संयोजक पंकज चक्रवर्ती का कहना था कि वाहनों को रोककर जबरन उनसे पैसे वसूलने की जानकारी मिलने पर वह लोग मौके पर गए थे। पूछताछ करने पर युवतियों ने सभी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी। उप निरीक्षक लोकेश कुमार के आईडी मांगे जाने पर सभी युवतियां आईडी नहीं दिखा पाईं। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। यहां विश्व हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.