गौरीगंज, दिसम्बर 23 -- गौरीगंज। परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के पंजीकरण के लिए आकर्षक नंबरों की नई सीरीज शुरू की गई है। पुराने आकर्षक नंबरों के पंजीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि पुराने आकर्षक नंबरों की सीरीज की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। अब विभागीय पोर्टल पर यूपी 36 जेड नंबर के पंजीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। अब यूपी 36 एए सीरीज से आकर्षक नंबरों के पंजीकरण का कार्य आरम्भ हो गया है। आकर्षक नंबरों के इच्छुक वाहन स्वामी विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...