गया, मार्च 5 -- वाहन पंजीयन प्रमाणपत्र (आरसी) में मोबाइल नंबर दर्ज कराने के लिए जिला परिवहन विभाग ने नुक्कड़ नाटक अभियान शुरू किया है। नुक्कड़ नाटक अभियान के माध्यम से वाहन मालिकों को जागरूक किया जा रहा है। जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन मालिकों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाते हुए वाहन पंजीयन प्रमाणपत्र (आरसी) में मोबाइल नंबर दर्ज कराने के फायदे बताए जा रहे हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि वाहन स्वामियों को अपने वाहनों के आरसी में मोबाइल नंबर दर्ज कराना क्यों अनिवार्य है। डीटीयू राजेश कुमार, एडीटीओ बेबी कुमारी, एमवीआई मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग से जुड़े अधिकारी और कर्मियों की टीम जागरूकता अभियान में जुटे हैं। जिले के फतेहपुर, टनकुप्पा, चंदौती, पंचानपुर, डेल्हा,बोधगया रोड आदि स्थानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.