उन्नाव, फरवरी 22 -- नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित पक्षी विहार के पास रविवार अलसुबह आगे जा रहे वाहन में कार पीछे से घुस गई। तभी पीछे आ रहा ट्रक भी कार में भिड़ गया। हादसे में कार चालक की मौत हो गई और कार सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को कटवा कर घायलों को बाहर निकाला और नवाबगंज सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी भाई बहन को लखनऊ रेफर कर दिया है। लखनऊ थाना गाजीपुर के इंदिरानगर मोहल्ला के रहने वाले 30 वर्षीय राधेश्याम पुत्र चरित्र प्रकाश शनिवार को 22 वर्षीय अपनी बहन अनुष्का को लेकर इसी मोहल्ला निवासी चालक ओमकार यादव (26) पुत्र रामसेवक के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर गए थे। कार्यक्रम निपटने के बाद रविवार अलस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.