नोएडा, जनवरी 31 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16 एफएम सोमवार को जारी होगी। सीरीज जारी होने के अगले दिन आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए वाहन मालिक पंजीकरण करा सकेंगे। वहीं सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक करा सकेंगे। परिवहन विभाग के अनुसार वर्तमान में चल रही सीरीज यूपी 16एफएल खत्म होने के करीब है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...