आदित्यपुर, फरवरी 4 -- ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मार्ग पर उषा मोड़ के समीप ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में उसका बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल ले गया। इस घटना के बाद उक्त मार्ग पर कुछ देर तक वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा। जिसे जल्द ही सामान्य कर लिया गया। बताया गया कि युवक छोटा गम्हरिया से कांड्रा की ओर जा रहा था। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र से निकल रहे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। जिससे वह घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...