नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- Money Plant Vastu Tips: वास्तुशास्त्र में सिर्फ कमरों की दिशा और चीजों के प्लेसमेंट के बारे में नहीं बताया गया है। इस शास्त्र में हर एक उस चीज का जिक्र किया गया है जो घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। फिर चाहे वो पेड़-पौधे ही क्यों ना हो? वास्तु के हिसाब से कुछ ऐसे पौधे हैं, जो घर में जरूर लगाने चाहिए। इनमें से एक है मनी प्लांट। इस पौधे को लेकर मान्यता है कि इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। साथ ही अगर ये ठीक से फले-फूले तो इसकी ऊर्जा से घर में धन-धान्य की कोई भी कमी नहीं रहती है। हालांकि शास्त्र के हिसाब से इसका सही दिशा में होना जरूरी है। अगर इसे सही दिशा में ना लगाया जाए तो ये कंगाली का रास्ता भी आसानी से खोल देता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मनी प्लांट को किस दिशा में लगाना चाहिए?इस दिशा में ...