नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- Vastu Tips for Doormat: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर एक कोने और उसमें रखी हुई चीजों की दिशा और प्लेसमेंट सही होनी चाहिए। मेन एंट्रेंस से लेकर बेडरूम और बाथरूम में रखी हुई हर एक चीज का महत्व वास्तु शास्त्र से जुड़ा है। बात की जाए मेन एंट्रेस की तो यही से हमारे भाग्य का भी दरवाजा खुलता है। अगर घर के मुख्य द्वार को वास्तु के हिसाब से ठीक कर लिया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन हमेशा होता रहेगा। साथ ही इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। बात की जाए घर के बाहर रखे हुए डोरमेट यानी पायदान की तो इस पर सबकी नजर पड़ती है लेकिन इसे खरीदते वक्त लोग ज्यादातर बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। अगर सही तरीके से पायदान का चुनाव कर लिया जाए तो घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है।हमेशा चुनें इस रंग के पायदान वास्तु शा...