आरा, फरवरी 24 -- आरा। आरा-पटना हाईवे पर पचैना रोड स्थित वास्तु विहार के फेज 3 प्रोजेक्ट पर होली मिलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी मृदुल विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही वास्तु विहार के डायरेक्टर, डीएमडी की भी उपस्थित रही, जो अपनी पूरी टीम, ग्राहकों और शहर की जनता के साथ इस होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। मनोज तिवारी ने अपने नये गाने होलरिया के साथ-साथ और कई गानों को गुनगुना कर सबको रोमांचित किया। उन्होंने सभी ग्राहकों, आरा की जनता और वास्तु विहार के टीम के साथ फूलों की होली के साथ अबीर की होली भी खेली। उन्होंने कहा कि मैं होली में वास्तु विहार के प्रोजेक्ट का उ‌द्घाटन भी करता हूं और होली खेलने भी आता हूं ताकि मैं अपने ग्राहकों को नये प्रोजेक्ट के साथ अपने त्योहारों से भी जोड़ सकूं और उनके साथ होल...