नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- वास्तुशास्त्र में सुबह का समय सबसे पवित्र और ऊर्जावान माना गया है। मान्यता है कि जिस तरह दिन की शुरुआत होती है, उसी तरह पूरे दिन का मूड, काम, मन और ऊर्जा प्रभावित होती है। इसलिए सुबह उठते ही कुछ खास आदतें अपनाने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है और दिनभर मन हल्का और खुश रहता है। वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि ये छोटे-छोटे सुबह के नियम जीवन में सुख, शांति और प्रगति लाते हैं। आइए जानते हैं, सुबह उठते ही क्या करना चाहिए-भगवान का नाम लें- सबसे पहले, सुबह उठते ही भगवान का नाम लेना और बिस्तर से धीरे-धीरे उठना शुभ माना गया है। यह मन को शांत करता है और दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच से होती है। कई लोग अलार्म बजते ही अचानक उठ जाते हैं, जिससे दिमाग और शरीर पर तनाव पड़ता है। वास्तु कहता है कि उठने के बाद दो मिनट शांत बैठकर गहरी सांसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.