शाहजहांपुर, जनवरी 12 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर के प्रताप एन्क्लेव स्थित विजन इंटरनेशनल (द डोरेमॉन) स्कूल में वास्तु वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का उद्देश्य वास्तु और अध्यात्म के माध्यम से जीवन में संतुलन और सकारात्मकता पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम में वास्तु सलाहकार, अंकशास्त्री, टैरो कार्ड रीडर और औरा स्कैनिंग स्पेशलिस्ट दीपमाला रस्तोगी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि घर और कार्यस्थल का वास्तु व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। उन्होंने सूक्ष्म ऊर्जाओं और औरा स्कैनिंग की भूमिका पर भी जानकारी दी और जीवन में सुधार के लिए व्यावहारिक उपाय बताए। वर्कशॉप में वरिष्ठ पंडित सुनील शास्त्री और पंडित आशुतोष की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंटक...