धनबाद, जनवरी 26 -- धनबाद। भूली ओपी क्षेत्र के तालाब के पास रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने अगवा कर अपने साथ ले गया। किशोरी की मां ने बैंक मोड़ थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में मां ने बताया कि 23 जनवरी को उनकी पुत्री वासेपुर केजीएन कॉम्पलेक्स स्थित कोचिंग सेंटर जाने की बात कह कर घर से निकली थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो घरवालों ने खोज-खबर शुरू की। पता चला कि वह कोचिंग आई ही नहीं थी। उसकी एक सहेली ने घरवालों को बताया कि बोकारो नावाडीह चिरुडीह निवासी एखलाख उसे अपनी बाइक पर बैठा कर कहीं ले गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...