कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वासु इलेवन ने आनंद नगर क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में अंश इलेवन को 36 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। एससीजी मैदान पर फाइनल मैच में वासु इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में 162 रन बनाए। टीम की ओर से हार्दिक सिंह ने 24 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी अंश इलेवन की टीम 126 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विराट ने 59 रन बनाए। गेंदबाजी में हार्दिक सिंह ने तीन विकेट लिये। हार्दिक मैन ऑफ द मैच रहे। वीके बंगारिया, उदय कुशवाहा, वासु जयसवाल, अंश गुप्ता, सोम सिंह, संक्षम, वीर, अभय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.