गुमला, जुलाई 3 -- रायडीह, प्रतिनिधि। जिले के रायडीह प्रखंड स्थित नवागढ़ पंचायत के वासुदेवकोना डैम से निकली सिंचाई नहर कई स्थानों पर ध्वस्त और क्षतिग्रस्त हो गई है। नहर टूटने से डैम और बारिश का पानी सीधे खेतों में फैल रहा है। जिससे किसान धान की बिचड़ा नहीं लगा पा रहे हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से स्थिति और बिगड़ गई है। डैम का पानी सैकड़ों एकड़ खेत में काफी मात्रा बह रहा है। जिससे धान और सब्जी की खेती प्रभावित हो रही है। किसानों ने बताया कि समय पर रोपाई नहीं हुई ,तो पूरे वर्ष का अनाज संकट में पड़ सकता है। वासुदेवकोना गांव के ग्रामीणों ने प्रखंड और जिला प्रशासन से मांग की है कि नहर की मरम्मत कार्य तत्काल कराया जाए ताकि खेतों तक नियंत्रित सिंचाई संभव हो सके। नहर की मरम्मत में देरी किसानों की आजीविका को प्रभावित कर सकती है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.